Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मिशन शक्ति के तहत जारी हुआ हेल्‍पलाइन नंबर

मिशन शक्ति के तहत जारी हुआ हेल्‍पलाइन नंबर

गाजीपुर! मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर के तत्वाधान मे विकास खण्डो में पी०आर०डी० एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं के शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न विकास खण्डों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं एवं महिलाओं को अपने अधिकार को समझने और हर चुनौतियों से निपटने को तैयार रहना होगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस एवं हेल्प लाइन नम्बरो पर काल कर मदद लेने में संकोच नही करना होगा। 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1090 महिला पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं/महिलाओं ने गम्भीरता से सुना और इस पर अमल करने का आश्वासन दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …