गाजीपुर! जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम की चर्च कंपाउंड शाखा के नए परिसर का उदघाटन दिनाँक 29.09.2025 को जिलाधिकारी अविनाश कुमार जी के कर कमलों के द्वारा किया गया । इस अवसर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि यूनियन बैंक के द्वारा जिले की अग्रणी बैंक की भूमिका के कर्तव्यों का दायित्व का बखूबी निर्वाहन किया जा रहा हैं । बैंक के द्वारा न केवल शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों बेहतर सुविधाएँ प्रदान कि जा रही है , अपितु सुदूर- ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान की जा रही है । उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर ( पश्चिम ) के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा जी ने कहा कि यूनियन बैंक के लिए ग्राहकों हित सर्वाेपरि है, इसको ध्यान में रखते हुए बैंक के द्वारा आज समाज के हर वर्ग महिला , किसान , युवा , व्यापारी , उद्यमी की प्राथमिकता को महत्व देते हुए उनके लिए हितकर उत्पाद बनाए गए है। बैंक के द्वारा निरंतर अपने ग्राहकों के बहुमूल्य सुझाव माँगे जा रहे है एवं उसके अनुरूप सेवाओं कों और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है । इस अवसर यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर (पूर्व ) के क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन जी, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार जी , उपक्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार जी , उपक्षेत्र राकेश रंजन जी, चर्च कंपाउंड शाखा प्रबन्धक अभिषेक कुमार जी , शाखा के अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहकों की गारिमामयी उपस्थिति रही ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..