गाजीपुर। श्री रामलीला समिति देवकली द्वारा भरत मनावन की रामलीला मे माता पिता से आज्ञा लेकर श्रीराम ,लक्ष्मण,मां सीता के साथ मे जंगल जाते समय गंगा तट पर पहुंच कर केवट से नाव मांगते हॆ परन्तु केवट नाव नही ले आता हॆ वह बोला प्रभु जब तक आप का पांव नही पखार लूगा तब तक नाव पर नही चढाउंगा सुना हूं आप के चरण रज से पत्थर सुन्दर ऒरत बन जाती हॆ।यह तो नाव लकङी का हॆ यदि ऒरत बन गयी तो मेरी जीविका ही समाप्त हो जायेगा।राम के रुप मे रोशन पाण्डेय,लक्ष्मण के रूप मे वीनीत पाण्डेय,सीता के रुप मे अमित पाण्डेय,केवट के रूप मे अवधेश मॊर्य,निषाद राज के रुप मे सोनू वर्मा ने अभिनय करके वाहवाही लूटी जिसमे केवट राम का संवाद आकर्षण का केन्द्र बिन्दू बन गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ पाण्डेय,प्रबंधक अर्जुन पाण्डेय,रामनरेश मॊर्य,दयाराम गुप्ता,त्रिलोकीनाथ गुप्ता आदि लोगो का योगदान महत्वपूर्ण रहा।रामपुर माझां पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था मे लगी रही।पुरा पाण्डाल खचाखच भरा था झांकी रणधीर मॊर्य ने प्रस्तुत किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..