Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस ने नगर पंचायत सादात की महिला सभासदों को किया जागरुक

पुलिस ने नगर पंचायत सादात की महिला सभासदों को किया जागरुक

गाजीपुर। सादात नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की महिला सभासदों से रविवार को संवाद करके पुलिस ने उन्हें जागरूक करने का काम किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5 के तहत थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वार्डों से चुनी गई महिला सभासदों ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने महिला सभासदों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें उनके कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराया। थानाध्यक्ष ने समाज में महिला/बालिका उत्पीड़न और अन्य संबंधित मामलों में आवाज उठाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वार्ड एक की सभासद आकांक्षा देवी, वार्ड दो की नैना देवी, वार्ड तीन की चम्पा देवी, वार्ड सात निवासिनी अंतिमा मद्धेशिया और ग्राम सरैया की पुष्पा देवी सहित उप निरीक्षक हरिहर मिश्रा, महिला आरक्षी नमिता सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, शशिकांत भारती, दिनेश सोनकर और राजू मद्धेशिया उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहफैज स्‍कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …