गाजीपुर। थाना कासिमाबाद व साइबर सेल जनपद गाजीपुर के संयुक्त प्रयास से शिकायतकर्ता राजकुमार राजभर के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 500000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई ।जनपद गाजीपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत राजकुमार राजभर पुत्र तेजू राजभर निवासी ग्राम उरहा जगदीशपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना कासिमाबाद व साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कासिमाबाद के साईबर प्रभारी उ0नि0 श्री पुष्पेश चन्द्र दुबे, म0आ0 रिचा मौर्य व म0आ0 अर्पिता पाठक के द्वारा दिनांक 25.09.2025 को राजकुमार राजभर के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 500000 रू0 की धनराशि वापस करायी गयी ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..