Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डीएम-एसपी ने किया मूर्ति विर्सजन स्‍थल का निरीक्षण

गाजीपुर: डीएम-एसपी ने किया मूर्ति विर्सजन स्‍थल का निरीक्षण

गाजीपुर। दशहरा दीपावली त्यौहारो को सकुशल तथा शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने दशहरा के शुभ अवसर पर मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थानो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें बनाये गये रजागंज मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिश निर्देशित देते हुए कहा कि पूर्व में जिन स्थानो पर व जिस तरह से मूर्ति विसर्जित की गयी थी उसी प्रकार से मूर्ति विसर्जन किया जायेगा कोई स्थान परिवर्तन होगा। मूर्ति विसर्जन के समय ग्रामीणो/शहरो के मूर्ति विसर्जन का समय निर्धारित के अनुसार ही विर्सजित किया जायेगा। कोई भी मूर्ति नालो, नहरो तथा गंगा नदी में नही करेगा। अध्यक्ष नगर पालिका गाजीपुर सरिता अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …