Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्मपुरम गाज़ीपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राओं ने की परिसर की सफाई

डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्मपुरम गाज़ीपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राओं ने की परिसर की सफाई

गाजीपुर। डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्मपुरम गाज़ीपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं माननीय कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम कराए  जाने हेतु निर्देशित किया गया है। विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रूप से साफ सफाई, साइकिल यात्रा, वृक्षारोपण, आंगनबाड़ी भ्रमण, सफाई कर्मी सम्मान, वृद्धाश्रम अनाथ आश्रम का भ्रमण, संतों का आशीर्वाद, शिक्षक एवं विद्यार्थी के बीच खेल प्रतियोगिता, पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। आज के स्वच्छता अभियान का नेतृत्व  सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ सानंद सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।  परिवार, पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना आपका पुनीत कर्तव्य है। 17 सितंबर से भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक पूरा पखवाड़ा आपको समाज में रहकर सेवा करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेन्द्र कुमार सिंह ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह विश्वकर्मा प्रसाद सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव रविंद्र कुमार गोवर्धन पासवान माया चौहान सुधीर सिंह राजेश सिंह का सहयोग रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …