Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की थपथपाई पीठ, कहा- ऑल इज वेल

डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की थपथपाई पीठ, कहा- ऑल इज वेल

शिवकुमार

गाजीपुर। डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने आज मंगलवार को जिले में समीक्षा बैठक और मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान डिप्‍टी सीएम ने दर्जनों मरीजों से व्‍यक्तिगत संवाद कर उनसे गाजीपुर मेडिकल कालेज की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कई वार्डो का निरीक्षण किया। डिप्‍टी सीएम ने चिकित्‍सकों से भी वार्ता किये और जानकारी हासिल की। डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने मेडिकल कालेज का सफाई आदि कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्‍चात उन्‍होने गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा की पीठ थपथपाई और उनसे कहा कि आपका कार्य सराहनीय है। मैने कई मेडिकल कालेजों का निरीक्षण किया है लेकिन आपके यहां सफाई से लेकर सारी व्‍यवस्‍था सुचारु रुप से चल रही है। डिप्‍टी सीएम ने प्रिंसिपल से कहा कि मेडिकल कालेज में चारों ऑपरेशन थियेटर को सुचारु रुप से शीघ्र शुरु कराया जाये। पर्ची काउंटर की संख्‍या बढ़ाई जाये। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा ने डिप्‍टी सीएम से कहा कि सभी ऑपरेशन थियेटर जल्‍द शुरु हो जायेंगे। पर्ची काउंटर की संख्‍या अभी नौ है उसे बढ़ाकर 18 कर दी जायेगी। मेडिकल कालेज के औचक निरीक्षण पर जनपद के कई लोगों की निगाहें थी। लेकिन डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रिंसिपल आनंद मिश्रा की पीठ थपथपा कर सबके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …