Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: विकसित भारत के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा नेक्‍स्‍ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म स्‍कीम- सपना सिंह

गाजीपुर: विकसित भारत के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा नेक्‍स्‍ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म स्‍कीम- सपना सिंह

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह और भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल ने नेक्‍स्‍ट जेनरेशन जीएसटी रिफार्म्‍स स्‍कीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्‍होने कहा कि यह विकसित भारत के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा, वर्तमान जरूरतो और भविष्‍य को देखते हुए जीएसटी के नये सुधार लागू हो रहें है। अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के ही स्‍लैब रहेंगे जिससे खाने-पीने का सामान, दवाईया, टूथ पेस्‍ट, बीमा आदि में जीएसटी कम होने से इनकी किमते बहुत ही कम हो जायेगें। जीएसटी कम होने से देश के नागरिको के लिए अपने सपने को पूरा करना आसान हो जायेगा। कम खर्चो में घर बनाना, स्‍कूटर बाइक या कार खरीदना आसान हो जायेगा। होटलो के कमरो पर जीएसटी कम होने से पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। उन्‍होने बताया कि इनकम टैक्‍स छूट और जीएसटी में छूट को जोड़ दें तो देश के लोगो का ढाई लाख करोड़ से ज्‍यादा बचत होगा। इसलिए अब हम बचत उत्‍सव मनायेगें। उन्‍होने पीएम मोदी के स्‍वदेशी के नारे को स्‍वागत करते हुए कहा कि जब भारत समृद्धि के‍ शिखर पर था तब हमारे अर्थव्‍यवस्‍था के मुख्‍य अधार थे कुटिर और लघु उद्योग, स्‍वदेशी के बल पर ही भारत विकसित राष्‍ट्र बन सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …