Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी धनंजय सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने करवाया सीवर और नाली का पुनर्निर्माण

समाजसेवी धनंजय सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने करवाया सीवर और नाली का पुनर्निर्माण

गाजीपुर। रविवार को भिखीचौरा गांव के समाजसेवी धनंजय सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी खर्चे पर बवारे के पास स्थित काली माता मंदिर के समीप सीवर और नाली का पुनर्निर्माण कार्य संपन्न कराया। इस पुनर्निर्माण कार्य से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। सीवर की स्थिति लंबे समय से खराब थी, जिससे जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी रहती थी। अब नाली और सीवर के निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था सुधरेगी और क्षेत्र स्वच्छ एवं सुगम रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए समाजसेवी धनंजय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया और उनके इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही लोग आगे आते रहें तो गांव की तस्वीर बदल सकती है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …