Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दुर्जा पूजा, दशहरा व मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन

दुर्जा पूजा, दशहरा व मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन

गाजीपुर। 22 सितंबर से प्रारम्भ होकर दिनांक 2 अक्‍टूबर तक चलने वाले दुर्गा पूजा, दशहरा व मूर्ति‍ विसर्जन के परिप्रेक्ष्य में दिनांक सुबह 22.09.2025 से 05.10.2025 रात्रि 24.00 बजे तक डायवर्जन होना प्रस्तावित है जिसके दृष्टिगत रखते हुये जनपद के सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु निम्न प्रकार से डायवर्जन स्कीम लागू किया जायेगा।

  1. महाराजगंज हाइवें से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेंगे वह हाइवे से जंगीपुर के तरफ चली जायेंगी।
  2. हंसराजपुर से यादव मोड़ आने वाले वाहनों को जंगीपुर थाना होते हुए हाइवे पर चली जायेगें।
  3. चौकिया बाजार से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगे हाइवे के तरफ डायवर्जन किया जायेंगा।
  4. अरशदपुर मोड़ जंगीपुर से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगे।
  5. बलिया/ भावरकोल की तरफ से आने वाले भारी वाहन पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर के मरदह के तरफ से होते हुए NH-31 वाराणसी गोरखपुर हाईवे को जायेगे । ( मुख्य डायवर्जन)
  6. यदि कोई वाहन किन्ही कारणों से मुहम्मदाबाद के तरफ आ जाती है तो उसे मुहम्मदाबाद तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये।
  7. यदि कोई वाहन किन्ही कारणों से अटवा मोड़ की तरफ आ जाती है तो उसे अटवा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड दिया जाय।
  8. कासिमाबाद व लावा मोड़ से आने वाली भारी वाहन शहर की तरफ नही आयेंगे, लावा मोड़ से नसीरपुर मोड़ की तरफ मोड़ दियें जायेगें।
  9. करण्ड़ा से आने वाले भारी वाहन चोचकपुर से सैदपुर होते हुये अपने गन्तव्य स्थान पर चले जायेगें।
  10. नोटः- डायवर्जन के दौरान आकस्मिक वाहन जैसेः-पुलिस, एम्बुलेंस, मरीज वाहन, स्कूली वाहन फायर टेण्डर व आवश्यक सेवाओं वाले वाहन जैसेः दुग्ध वाहन, गैस वाहन, पेट्रोलियम वाहन व कच्चे माल वाहन इत्यादि वाहन अपने गन्तव्य मार्ग से जायेगें।
  11. जनपद में किसी भी स्थान पर क्रेन की आवश्यकता पड़ने पर हनुमन्त क्रेन सर्विस मोबाइल नं0 9415555515 से कार्य लिया जायेगा।
[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …