Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग की उपलब्धि, 19 वर्षीय मरीज के पेट से निकाला गया 30 से.मी. का ट्यूमर

गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग की उपलब्धि, 19 वर्षीय मरीज के पेट से निकाला गया 30 से.मी. का ट्यूमर

गाज़ीपुर। गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए, डॉक्टरों की एक टीम ने 19 वर्षीय युवती के अंडाशय से लगभग 30 सेंटीमीटर लंबे बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाया। यह सर्जरी अपनी जटिलता, मरीज की कम उम्र तथा ट्यूमर के असामान्य आकार के कारण  काफी जटिल और जोखिम भरा था। करीब एक सप्ताह पहले युवती अपनी समस्या लेकर गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज की यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर डॉ. नंदन राय की ओपीडी में पहुँची। मरीज लगातार पेट दर्द, असहजता और  और अनेक समस्याओं से परेशान थी। डॉ. नंदन राय ने उसकी स्थिति देखते हुए तुरंत आवश्यक जांच कराने की सलाह दी, जो सभी मेडिकल कॉलेज में ही कराई गईं। जांचों में पता चला कि मरीज के अंडाशय में विशाल ट्यूमर विकसित हो चुका है, जो न केवल पेट के अंदर जगह घेर रहा था बल्कि अन्य अंगों पर दबाव डालकर गंभीर समस्या पैदा कर रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. नंदन राय ने अपनी टीम के साथ तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सर्जन डॉ. नंदन राय, डॉ. रामकृत और डॉ. अक्षय की टीम ने अंजाम दिया। करीब एक घंटे चली सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने अत्यंत सावधानीपूर्वक पूरे ट्यूमर को हटा दिया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अनामिका और डॉ. स्पर्श शामिल रहे। ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा और मरीज की स्थिति अब सामान्य है। गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के मरीजों के लिए नई उम्मीद की किरण है और मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सेवाओं को नई पहचान दिलाती है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …