Breaking News
Home / अपराध / ट्रेन की चपेट में आने से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत

गाजीपुर।  दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। अमारी गांव प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक वरुण कुमार (30) टहलने निकले थे। कान में ईयरफोन लगे होने के कारण वे आती ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके और ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …