Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भाजपा-सपा “दोनों एक ही थैली के है चट्टे बट्टे’’- स्‍वामी प्रसाद मौर्य

गाजीपुर: भाजपा-सपा “दोनों एक ही थैली के है चट्टे बट्टे’’- स्‍वामी प्रसाद मौर्य

गाजीपुर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है.  स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “दोनों एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं. दोनों गुंडाराज जंगलराज के पोषक हैं.” स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार में आज सबसे बड़ा कहर नौजवानों की नौकरी पर आया है. जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से सरकारी नौकरियों में भर्ती बंद हो गई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज योगी सरकार गांव के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने पर आमादा है. गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कई सरकारी संस्थान निजी हाथों में देने की तैयारी है. केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …