Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर मेडिकल कालेज में बिना अनुमति के मरीजों को नहीं दे सकते हैं खाना, दूध, फल, सेल्‍फी व रिल्‍स बनाने पर प्रतिबंध

गाजीपुर मेडिकल कालेज में बिना अनुमति के मरीजों को नहीं दे सकते हैं खाना, दूध, फल, सेल्‍फी व रिल्‍स बनाने पर प्रतिबंध

शिवकुमार

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज के प्रशासन ने अब सामाजिक संगठन व कार्यकर्ताओं और हास्पिटल परिसर में सेल्‍फी व वीडियो रिकार्डिंग करने वाले यू-ट्यूबरों पर भी अंकुश लगायी है। मेडिकल कालेज गाजीपुर के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि मेडिकल कालेज के हास्पिटल में कोई भी सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता बिना प्रशासनिक अनुमति के खाना, फल, दूध इत्‍यादि वितरण नही कर सकता है। मरीजों में दूध, फल खाना व वस्‍त्र वितरण के लिए मेडिकल कालेज के प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। क्‍योंकि मरीजों में दूध फल खाना वितरण से पहले उसकी शुद्धता की जांच अति आवश्‍यक है जिससे कि रोगी के स्‍वास्‍थ्‍य पर प्रतिकूल असर न पड़े। डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि रोगियों की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए मरीज के परिवार के सदस्‍यों, आगंतुकों एवं अन्‍य लोगों से यह अनुरोध किया जाता है कि हास्पिटल परिसर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …