Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में 13 सितंबर को आयोजित होगा लोक अदालत, जिला जज ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

गाजीपुर में 13 सितंबर को आयोजित होगा लोक अदालत, जिला जज ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

गाजीपुर। लोक अदालत की रैली को जनपद न्यायाधीश ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। आगामी 13.09.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रैली को जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार उक्त रैली के माध्यम से जनपद गाजीपुर के दुरूस्थ अंचलों तक आम जन को लोक अदालत से होने वाले लाभ के विषय में अवगत कराया जायेगा। उनके द्वारा जनपद गाजीपुर के आमजन से यह अपील की गयी कि ऐसे सभी व्यक्ति, जिनके छोटे-छोटे मामले वर्षों से लम्बित हैं, वे लोक अदालत में उन्हें निस्तारित कराकर इस अवसर का लाभ उठायें। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज, कोर्ट सं0-01, शक्ति सिंह द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुये यह बताया गया कि दिनांक 13.09.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि लोक अदालत में मुख्यतः समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक / पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों संबंधी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद आदि मामले निस्तारित किये जायेंगे, यही नहीं बैंकों द्वारा एन०पी०ए० खाता धारकों को विशेष छूट प्रदान कर उनका समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय रुपेश रंजन, पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. संजय हरि शुक्ला, अपर जिला जज विजय पाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार, अध्यक्ष व सचिव सिविल बार संघ सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …