Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: साइबर फ्राड के पीडि़ता को पुलिस ने वापस दिलाई धनराशि

गाजीपुर: साइबर फ्राड के पीडि़ता को पुलिस ने वापस दिलाई धनराशि

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सोनू मौर्या निवासी ग्राम भदौरा ग्राम घिनहा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर के साथ दिनाँक 30.08.2025 को यूपीआई के द्वारा हुए फ्रॉड जिसके उपरांत पीडित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी थी । जिस सम्बंध में सूचना प्राप्त होने पर साइबर सेल जनपद गाजीपुर व थाना शादियाबाद की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते  हुये 48 घंटे के अंदर शिकायतकर्ता सोनू मौर्या उपरोक्त के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी धनराशि 77000 रू0 की धनराशि  वापस करायी गयी । अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित द्वारा साइबर सेल गाजीपुर व सम्बंधित थाने की पुलिस टीम की सराहना करते हुए सह्दय धन्यवाद दिया गया ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …