गाजीपुर! जनपद मे अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर एंव राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर परिसर में दिनांक-12-09-2025 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। उक्त रोजगार मेला में मुख्य रूप से विजन इण्डिया द्वारा अपोलो टायर प्रा0 लि0 प्रतिभाग करेगी ।जिला रोजगार सहायता अधिकारी गाजीपुर ने बताया कि नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in ,oa https://www.ncs.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..