Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: श्री रूद्रांबिका महायज्ञ को लेकर ग्राम वासियों में उत्साह, किया बैठक

गाजीपुर: श्री रूद्रांबिका महायज्ञ को लेकर ग्राम वासियों में उत्साह, किया बैठक

गाजीपुर। जनपद के नौली क्षेत्र के प्राचीन गंगाधारा नगरी में स्थित श्री रूद्रांबिका मन्दिर परिसर में श्री रूद्रांबिका महायज्ञ को सफल बनाने के लिए गांव-क्षेत्र के माननीय धन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञाचार्य पंडित धनंजय पांडे के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्य-श्रद्धालुओं ने एक आवाज में यज्ञ में आवश्यक भूमिका का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई। विगत कई वर्षों से चल रही यज्ञ प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने की योजना पर अपनी सहमति भी जताई ।यज्ञ में आहुति समर्पित करने तथा मानस कथा श्रवण करने में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो- इन बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। मंदिर परिसर के आस-पास साफ सफाई, लाइट, स्वच्छ पानी व सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक आवागमन हेतु साफ सुथरा मार्ग व प्रकाश की व्यवस्था की चर्चा की गई। 7 अक्टूबर को निकलने वाला शोभा यात्रा व जल यात्रा के मार्ग का निर्धारण व कलशधारी माताओं के लिए बीच में पानी पीने की व्यवस्था का रूपरेखा बनाया गया। गोष्ठी का संचालन कर रहे यज्ञाचार्य पंडित धनंजय पांडे ने कहा कि पिछले वर्षों की अपेक्षा महायज्ञ में हर वर्ष कुछ नवीनता होता चला आ रहा है।इस बार महान संतों के समागम से क्षेत्रवासी सहज उनके प्रभामंडल का लाभ प्राप्त करेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर के कथावाचक के मुखारविंद से मानस पाठ का श्रवण करेंगे। इस दौरान पारदर्शिता पूर्वक आय और व्यय् का विवरण श्री पांडे जी ने दिया। सर्वसम्मति से यज्ञ के प्रारूप को सुंदर व निरंतर बनाए रखने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने काली मां का जयकारा लगाते हुए अपनी सहमति व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम प्रकाश, ज्ञान भूषण पांडे, समीर कुमार मिश्रा, त्रिभुवन तिवारी, लाल बहादुर सिंह, विगत राज कुशवाहा, राज बिहारी सिंह, अखिलेश पांडे, विद्यानंद सिंह, संतोष सिंह, देवानंद सिंह, लाल बाबू सिंह, राजन सिंह, साधु बाबा का सहयोग रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …