Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: दिव्य एवं चमत्कारी बाबा गुणेश्वरनाथ के दर्शन पूजन से मनोकामना होती है पूर्ण

गाजीपुर: दिव्य एवं चमत्कारी बाबा गुणेश्वरनाथ के दर्शन पूजन से मनोकामना होती है पूर्ण

गाजीपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वादसी के दिन बाबा गुणेश्वरनाथ के भव्य श्रृंगार व आराधना के दिन गुरूवार को देर रात्रि महाजनटोली स्थित प्राचीन मंदिर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। बाबा का भव्य श्रृंगार भगवान महाकाल के अदभुत रूप में किया गया जिसने भक्तों का मन मोह लिया। स्वयंभू बाबा गुणेश्वर नाथ का  प्राचीन मंदिर है जो सदियों से लोगो के आस्था का केंद्र बना है। आयोजक भक्त पुष्पा मिश्रा ने बताया कि यहा सच्चे भाव से जो भी भक्त भगवान की पूजा अर्चना एवं शरणागत होता है भगवान उसकी मनोकामना पूर्ण करते है। अर्धनारीश्वर स्वरुप में विराजमान बाबा का शिवलिंग दिव्य एवं चमत्कारी है जिनकी पूजा से लोगो की मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है की यहा के भण्डारे में दूर दराज से लोग दर्शन के लिए आते है और स्थानीय श्रद्धालू बाबा गुणेश्वरनाथ को अपना पालक और संरक्षक मानते है और उन्ही के प्रयास से सामूहिक भंडारे का आयोजन होता है। मंदिर के श्रृंगारकर्ता भोले बाबा के शिष्य सोनू ने बताया कि मंदिर का गर्भगृह वैसे तो छोटा है लेकिन मनुष्य से लेकर पशु पक्षी तक बाबा के दरवाजे पर अपनी अपनी फरियाद लेकर आते है और पशुपति भगवान उनको भी ध्यान से सुनते हैं ऐसा श्रद्धालुओ का मानना है। भगवान सांब सदाशिव के बारे में एक महिला भक्त अपना अनुभव बताती है कि उनकी भगवान पर बहुत आस्था है उनकी आदत है कि वे भगवान का भजन गुनगुनाते रहती है जिससे उनके दिमाग में भी भजन चलता रहता है जिससे कई चमत्कारी परिणाम देखने को मिला हैै। जो भगवान की चिंतन करते हैं उनकी चिंता भगवान स्वयं करते हैं, भाव ही भगवान हैं हमें उनसे प्रेम करना चाहिए हमें अपने पास के मंदिरों में जाना चाहिये उनसे जुड़ना चाहिये और समय समय पर नित्य आराधना करनी चाहिये। इस अवसर पर हजारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर के पुजारी निर्मल गिरी, सुनिता गिरी, अभिषेक मिश्रा विक्की, नागमणि मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, सभासद संदीप श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश केशरी, मुन्ना केशरी, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, मोहन तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा गुरू, हरेन्द्र यादव, चन्दन श्रीवास्तव, भजन गायक राकेश, रोहित, सरदार राजन सिंह, रोहित अग्रवाल, अशोक तिवारी, राजेन्द्र यादव, सुधीर जायसवाल, शिवाजी शुक्ला, रिंकू तिवारी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …