Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से 21 जून 2026 के मध्य, प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन- जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभियान के अन्तर्गत आज सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने पौधरोपण किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा कल हमारे बच्चों को स्वच्छ हवा देगा। उन्होने जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि, मिशन लाइफ के तहत हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। जल बचाना, प्लास्टिक का कम उपयोग और वृक्षारोपण इसी का हिस्सा हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे पौधरोपण अभियान में जनसहभागिता जरूरी है। प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में 5 करोड़ पौध रोपण हेतु आह्वान किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद गाजीपुर में 7.06 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके क्रम में जनपद गाजीपुर में वन विभाग को 68,000, ग्राम्य विकास विभाग को 4,28,000, उद्यान विभाग को 71,000, पंचायती राज विभाग को 29,000, कृषि विभाग को 1,07,000 एवं नगर विकास को 3000 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जनपद गाजीपुर के सभी विभागों द्वारा बढ़-चढ़कर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …