गाजीपुर। देवकली ब्लाक मुख्यालय पर विषय वस्तु विशेषज्ञ सुदामा पाल व श्यामलाल चॊहान के सेवानिवृति होने पर विदाई समारोह आयोजित कर अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह दॆकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी शेषनाथ बिंन्द ने कहा परिवर्तन प्रकृति का नियम एक दिन सभी लोगों को सेवानिवृत होना पङता हॆ परन्तु सामाजिक जिम्मेदारी बढ जाती हॆ। श्री बिंन्द ने कहा सुदामा पाल व श्यामलाल चॊहान अपने कार्यशॆली के बल पर काफी लोकप्रिय थॆ।नॊकरी करना हॆ शासन मंशा के अनुरूप आना जाना अंत मे सेवानिवृति होना पङता हॆ।मुख्य अतिथि शेषनाथ बिंन्द व पूर्व एडियो एजी राम अवध यादव ने क्रमशः स्मृति,चिन्ह,रामचरित मानस सहित अनेक उपहार देकर माल्यापर्ण किया।इस अवसर पर किसानों सहित काफी संख्या मे गण मान्य नागरिक व विभागीय कर्मचारी मॊजूद थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..