गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में मालगोदाम रोड स्थित जी एन पब्लिक स्कूल में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के पुर्व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव और जिला महामंत्री ने महासभा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पीजी कालेज के पुर्व प्रवक्ता डॉ केपी श्रीवास्तव,एम एच स्कूल के पुर्व प्रवक्ता रामवंश लाल, राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज महुवा बाग की पुर्व प्रवक्ता नन्दिनी श्रीवास्तव और डीएबी इंटर कालेज के पुर्व प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश जी को माल्यार्पण कर और अंगम् वस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश में गुरू जनों के सम्मान की पुरातन परम्परा रही है। हमारे देश में गुरू जनों को परमात्मा से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं को गलाकर पुरी दुनिया को रोशन करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का अगुवा होता है।वह देश के नवनिर्माण और सभ्य समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।वह हमारे भविष्य को आकार देने के साथ साथ श्रेष्ठ से श्रेष्ठ करने की प्रेरणा देता है। महासभा के विशिष्ट अतिथि प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने गुरू की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंसान की जिंदगी में उसकी कामयाबी के पीछे माता पिता के साथ साथ शिक्षक की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक अपने शिष्य को आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करता है। हमें उनके आदर्शो को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस समारोह में मुख्य रूप से कौशल श्रीवास्तव,पियूष श्रीवास्तव, डॉ पूजा श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,अनील वेदान्ती, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, अनिल स्वामी,मनीष श्रीवास्तव, विपुल सिन्हा,संजय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया। कार्यक्रम के अंत में इस कार्यक्रम के संयोजक नितिन आनन्द ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..