Breaking News
Home / खेल / मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में गाजीपुर बना विजेता, बालक वर्ग में उपविजेता

मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में गाजीपुर बना विजेता, बालक वर्ग में उपविजेता

गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को चन्दौली में पालटेक्निक कालेज के  इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। जिसमें गाजीपुर,चन्दौली,जौनपुर,वाराणसी की जनपदीय विजेता टीमों ने भाग लिया। चकिया विधायक मा.कैलाश आचार्य ने अायोजन का शुभारम्भ फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में फाइनल गाजीपुर एवं चन्दौली के मध्य खेला गया। इसमें गाजीपुर के शहीद स्मारक नंदगंज की छात्रा खुशी व काजल विश्वकर्मा विजेता एवं चन्दौली टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में चन्दौली विजेता एवं गाजीपुर के शहीद स्मारक इण्टर कालेज नंदगंज के छात्र राहुल व प्रिंस उपविजेता रहें। विजेता व उपविजेता छात्र -छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है। जिला क्रिडा  प्रभारी मनोज कुमार सिंह एवं सह क्रिड़ा प्रभारी  के दिशा निर्देशन में दोनों ही प्रतियोगिताएं सकुशल हुई।शहीद स्मारक इण्टर कालेज के मण्डलीय विजेता और उपविजेता छात्र -छात्राओं का विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये आशीर्वचन कहा। विद्यालय के प्रबन्धक सुनील कुमार सिहं ने  इस उपलब्धि के लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षकों व छात्र/ छात्राओं को बधाई दी। खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र राम व हरिश्चन्द्र राम को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …