शिवकुमार
गाजीपुर। करंडा, सदर, सादात, भदौरा और देवकली ब्लाक में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दिया था। इस करोड़ों रुपये के प्रस्ताव को सीएम योगी ने हरी झंडी दे दी है। सीएम योगी से हरी झंडी मिलते ही विभागीय कार्यवाही युद्धस्तर पर शुरु हो गया है। इस संदर्भ में जिला पंचायत अययक्ष प्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह चंचल ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि पिछले महीने जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सीएम योगी से मिलकर विकास खंड करंडा चोचकरपुर ग्राम में स्थित मौनी बाबा के सुंदरीकरण का कार्य, सदर विकास खंड के कुर्था गांव में स्थित पवाहारी बाबा के आश्रम के सुंदरीकरण का काम, सादात ब्लाक के मिर्जापुर में पवाहारी बाबा धाम के सुंदरीकरण का काम, भदौरा ब्लाक के देवल में कीनाराम बाबा के मठ के सुंदरीकरण का काम, देवकली ब्लाक के रामपुर माझा में स्थित कीनाराम बाबा के मठ का सुंदरीकरण के कार्य का प्रस्ताव दिया था। पंकज सिंह चंचल ने बताया कि सीएम योगी ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए सभी सुंदरीकरण के कार्यों को हरी झंडी दे दी है। विभाग कार्यवाही शुरु हो गयी है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..