गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, शास्त्री नगर गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. बीती सिंह ने दिव्यांग मरीज का नि:शुल्क इलाज कर एक मानवता का मिसाल पेश किया है। दिव्यांग अमन कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र दामोदर सिंह यादव, निवासी-बासुचक जो बिहार के बक्सर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, बक्सर में ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी तो तत्काल उन्हे चिकित्सको के यहां ले जाया गया लेकिन कोई लाभ नही मिला तो उनके पिता दामोदर सिंह यादव ने तत्काल मां कवलपति हास्पिटल शास्त्री नगर में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज हो रहा है। इस संदर्भ में डॉ. बीती सिंह ने बताया कि इस होनहार दिव्यांग शिक्षक का इलाज नि:शुल्क हो रहा है, हमें दिव्यांगजनो की सहायत के लिए आगे आकर हर संभव मदद करना चाहिए। दिव्यांग अमन के पिता दामोदर सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इनकी तबियत खराब हुई थी तो यहीं पर उनका इलाज हुआ था और ठिक हो गये थें तब भी डाक्टर साहब ने कोई पैसा नही लिया था और आज भी इलाज नि:शुल्क हो रहा है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..