Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सहकारी समिति भीमापार में 125 किसानो को मिली 250 बोरी यूरिया खाद

गाजीपुर: सहकारी समिति भीमापार में 125 किसानो को मिली 250 बोरी यूरिया खाद

गाजीपुर। सहकारी समिति भीमापार पर बुधवार को करीब 125 किसानों में 250 बोरी यूरिया खाद का वितरण किया गया। हालांकि यूरिया की आस लगाते बहुतेरे किसान अभी भी बैरंग वापस लौट गए। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय एवं सचिव शंकर प्रसाद ने बताया कि जिला से यूरिया मिलने के बाद शेष बच्चे किसानों को खाद दिया जाएगा। सहकारी समिति भीमापार पर सुबह सात बजे से ही किसानों का जमावड़ा लगा रहा जो अपराह्न दो बजे के बी शाम तक 200 से 250 किसानों की कतार लगी रहीं।आद तक था। पुलिस की मौजूदगी में करीब सवा सौ किसानों को दो-दो बाेरियां यूरिया मिल सकी। देर से आए कई किसान मायूस लौट गए। इससे एक सप्ताह पहले, भी आधार कार्ड और खतौनी  की फोटो कापी देने पर  दो-दो बोरी प्रति किसान यूरिया बांटी गई, फिर भी किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पाई। सहकारी समिति पर किसानों की लंबी कतार लग गई। तमाम किसानों ने खाद जल्दी मिलने की उम्मीद में परिवार की महिलाओं के भी आधार लेकर आये थे लेकिन यहाँ आने पर सचिव द्वारा बताया गया कि जो समिति के सदस्य हैं पहले पासबुक वालों को खाद बटेगी। और यदि उससे बचेगी तब आधार कार्ड पर बाटा जायेगा। वहीं किसानों का कहना है कि प्राइवेट दुकानदारों को अधिकारियों द्वारा यूरिया स्टाक न देने से यह स्थिति बनीं है।चिलचिलाती धूप में किसान अपनी बारी का इन्तजार करते रहे।किसानों का कहना है कि खाद कम मिलने से धान की फसल खराब हो रही है। उधर किसानों का कहना रहा कि समिति से लगभग 42 गांव के हजारों किसान संबद्ध हैं। ऐसे में 250 बोरी यूरिया ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …