Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान गाजीपुर में आयोजित हुआ आपदा जोखिम न्‍यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम

क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान गाजीपुर में आयोजित हुआ आपदा जोखिम न्‍यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश और अपर जिलाधिकारी  के निर्देशन में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान गाजीपुर में ग्राम पंचायत विकास योजना में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं जलवायु परिवर्तन जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन समावेशीकरण विषय 03दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा उसके प्रबंधन के व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रशिक्षण के समय मौके पर संस्थान के आचार्य श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री अशोक कुमार राय आपदा विशेषज्ञ, सत्र प्रभारी श्री विजय प्रताप सिंह, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर कन्हैया जी आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण तीन दिन तक चलेगा। प्रशिक्षण में जनपद के विकास खंड स्तर के कृषि, ग्राम्य विकास, स्वास्थ , बेसिक शिक्षा विभाग पंचायत विभाग आदि के कार्मिकों के द्वारा प्रतिभाग किया जा  रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …