Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: विंदेश्‍वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- पिछड़े समाज के मसीहा थे विंदेश्‍वरी प्रसाद

गाजीपुर: विंदेश्‍वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- पिछड़े समाज के मसीहा थे विंदेश्‍वरी प्रसाद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश से आर्थिक एवं सामाजिक विषमता समाप्त करने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें पिछड़े समाज का मसीहा बताया और कहा कि मोरार जी देसाई के कार्यकाल में 20दिसम्बर1978को उन्ही की  अगुवाई में एक नये आयोग का गठन हुआ  जिसे मण्डल आयोग के नाम से जाना गया । इस आयोग की 12दिसम्बर 1980को फाइनल हुई रिपोर्ट में पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए 27फीसदी आरक्षण की सिफारिश की गई । जिसे देश के पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने अपने कार्यकाल में लागू किया । उस रिपोर्ट के लागू होने से पिछड़े समाज में क्रान्ति आयी । उन्होंने कहा कि आज गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके । उन्होंने कहा कि पिछड़ा एवं दलित के हक एवं अधिकारों की रक्षा करना ही वीपी मंडल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,  रविन्द्र प्रताप यादव रामजन्म चौहान, अरुण कुमार श्रीवास्तव,असलम हुसैन ,मदन यादव,रामयश यादव,आत्मा यादव,परशुराम बिंद, निजामुद्दीन खां, राजेन्द्र यादव, बलिराम यादव, राजेश कुमार यादव, रमेश कुमार यादव,सुभाष यादव,गोवर्धन यादव, सदानंद यादव,विभा पाल, अमित ठाकुर, भरत यादव चन्द्रेश्वर यादव, अभिषेक कुशवाहा,राम प्रकाश यादव,रामाशीष यादव, आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …