गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा गाजीपुर गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन संपन्न हुआ। गायत्री शक्तिपीठ का सकुशल संचालन करने वाले मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने गायत्री परिजनों का विश्वास अर्जित करते हुए परम पूज्य गुरुदेव के कार्यों को पारदर्शिता पूर्वक संपन्न करते हुए जनपद में आध्यात्मिक लहर को गति प्रदान किया है। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट मंडल के चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से एक आवाज पर सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दूसरी बार सुरेंद्र सिंह को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के पद पर सुशोभित किया। ट्रस्ट मंडल में कुल 7 सदस्य चुने गए। जिसमें सुरेंद्र सिंह – मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, माधुरी सिंह- व्यवस्थापिका, राज नारायण पांडे- ट्रस्टी, ओम नारायण राय- ट्रस्टी, अनिल सिंह- ट्रस्टी, सदाशिव शर्मा- ट्रस्टी बनाए गए हैं। मंदिर परिसर गायत्री परिजनों से खचाखच भरा हुआ था। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी का दोबारा ताजपोसी घोषित होने पर गायत्री परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और फूल मालाओं से सुरेंद्र सिंह को लाद दिया गया। ट्रस्ट मंडल में शामिल नए पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने जनपद के सभी कार्यकर्ताओं- प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जिस जिम्मेदारी से आप लोग परितोषित कर रहे हैं उसे पल-पल पवित्रता व ईमानदारी पूर्वक हम निर्वाह करेंगे। गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जब तक मेरे शरीर में प्राण है तब तक हर सांस परम पूज्य गुरुदेव व बंदनीय माता के लिए समर्पित है। समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करने में गायत्री परिवार का हमेशा से अहम भूमिका रहा है। गाजीपुर शक्तिपीठ से जुड़े सभी नैष्ठिक कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील किया कि यदि आपके जीवन में गुरुदेव का मार्गदर्शन सार्थक रहा हो तो हमारे साथ आप भी राष्ट्र को गौरवशाली बनाने हेतु संकल्प लें। सभी उपस्थित परिजनों ने तालिया की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत स्वीकारात्मक भाव से किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में विगत वर्षों के कार्यों की चर्चा की गई। उसमें पुनः नई ऊर्जा संचारित करने की आवश्यकता बताई गई। इस दौरान गुरुदेव के जीवन महिमा पर भी चर्चा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ने आभार प्रकट किया। तत्पश्चात आए हुए सभी श्रद्धालुओ को भोजन प्रसाद देकर विदाई की गई। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों का सहयोग रहा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..