Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विद्युत मजदूर पंचायत व जूनियर इंजीनियर संगठन की हुई आपात बैठक, सहायक अभियंता मीटर के अमर्यादित आचरण की निंदा

विद्युत मजदूर पंचायत व जूनियर इंजीनियर संगठन की हुई आपात बैठक, सहायक अभियंता मीटर के अमर्यादित आचरण की निंदा

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर एवं जूनियर इंजीनियर संगठन गाजीपुर की एक आपात बैठक लाल दरवाजा पावर हाउस पर हुई। जिसमें मुख्य मुद्दा सहायक अभियंता मीटर मुन्नी कुमारी द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली गलौज, अमर्यादित आचरण की घोर निंदा की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सहायक अभियंता मीटर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज, अभद्रता एवं अमर्यादित आचरण कर रही हैं जिससे कार्यालय में काम का माहौल खराब हो रहा है। सहायक अभियंता मीटर द्वारा अभी दिलदारनगर में कार्यालय खोला गया है जिसमें सभी जीएमटी से  ₹5000 मांग की गई। सरकारी कार्यालय खुलना है तो कर्मचारी पैसा क्यों देंगे। सभी कर्मचारियों ने पैसा देने से मना कर दिया। जिससे गुस्से में आकर नित्य प्रतिदिन सहायक अभियंता मीटर दिलदारनगर द्वारा कर्मचारियों से अभद्रता, गाली गलौज एवं अमर्यादित आचरण प्रारंभ कर दिया गया। सहायक अभियंता मीटर दिलदारनगर द्वारा विभागीय नियमों के विपरीत फेशियल अटेंडेंस के बजाय रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने हेतु दबाव दिया जा रहा है। इस प्रकार एक महिला अधिकारी के गाली गलौज, अभद्रता एवं अमर्यादित आचरण से विद्युत कर्मचारी खुद हैरान एवं परेशान हैं। वक्ताओं ने बताया कि सहायक अभियंता मीटर दिलदारनगर द्वाराकर्मचारियों का उत्पीड़न एवं शोषण किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी जेएमटी, जूनियर इंजीनियर मीटर द्वारा अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड गाजीपुर, अधीक्षण अभियंता गाजीपुर एवं अपने संगठन के पदाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया और संगठन से सहायक अभियंता मीटर दिलदारनगर द्वारा किए जा रहे हैं उत्पीड़न एवं शोषण से बचाए जाने की मांग किया। इस अवसर पर उपेंद्र ओझा, ओम प्रकाश यादव, नीलमणि यादव, अरविंद राज, अश्वनी सिंह, वेदांत त्रिपाठी, विजय पटेल, उदय सिंह, श्रीकांत यादव, सुरेश यादव, शशिकांत कुशवाहा, शशीकांत मौर्य, जितेंद्र प्रताप सिंह, निर्भय नारायण सिंह, शिव दर्शन सिंह, अरविंद श्रीवास्तव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …