Breaking News
Home / अपराध / संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, भाई ने गांव के 9 लोगों के खिलाफ लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, भाई ने गांव के 9 लोगों के खिलाफ लगाया हत्या का आरोप

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के हकीमपुर सोन्ठी गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का शव उसके निजी पंपिंग सेट के बाहर जमीन पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार हकीमपुर सोन्ठी गांव निवासी रजनीश कुमार बिन्द(25) पुत्र ओमप्रकाश बिन्द गुरुवार की रात 9 बजे अपने निजी पम्पिंगसेट पर धान में पानी भरने हेतु गया था। जिसकी शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में पंपिंगसेट के बाहर जमीन पर  मृत अवस्था में शव मिला। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।देखते-देखते मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। घर की महिलाएं दहाड़ मार कर रोने लगी। मृतक रजनीश बिजली मीटर लगाने का काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक का एक लड़का व एक लड़की है। मां जामवंती देवी व पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक का बड़ा भाई मनीष ने थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। वैसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का सही पता चलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …