Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: आईटीआई में प्रवेश के लिए चौथे चरण का टाइमटेबल जारी

गाजीपुर: आईटीआई में प्रवेश के लिए चौथे चरण का टाइमटेबल जारी

गाजीपुर! प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने सूचित किया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों(आई0टी0आई0) गाजीपुर में सत्र 2025 के तृतीय चरण चयन सूची से दिनांक 07.08.2025 तक प्रवेश की कार्यवाही के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष चौथे चरण के लिए पूर्व पंजीकृत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.scvtup.in पर चौथे चरण के लिए रैंक पर क्लिक करने पर दो विकल्प पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों की रैंक एवं नवीन आवेदनकर्ता की रैंक प्राप्त होंगे, अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से अपने आवेदन की स्थिति के अनुसार पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि की प्रविष्टि करने पर उसकी रैंक प्रर्दशित होगी जिसका प्रिन्ट आउट प्राप्त कर संबंधित जनपद के नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में दिनांक 19.08.2025 से 24.08.2025 तक जमा करना होगा तत्पश्चात अभ्यर्थियों के चयन गैर चयनित पूर्व पंजीकृत एवं नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता द्वारा जमा किये गये रैंक के अनुसार रिक्त सिटों के सापेक्ष मेरिट सूची तैयार कर व्यवसाय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी जिसे समिति द्वारा अनुमोदित आवंटित सूची को संस्थान में दिनांक 25.08.2025 को जारी की जायेगी, जिन अभ्यर्थियों का मेरिट सूची में चयन होता है उन्हे उसी दिन अपने समस्त प्रमाण-पत्रों तथा शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आदि की मूल प्रति एवं फोटो कापी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित रहेंगे मेरिट सूची से चयनित होने के उपरान्त उन्हे तत्काल प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण कर प्रवेश लेना होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …