Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: कम्‍पोजिट विद्यालय डिलिया सदर के छात्रा कंचन का राज्‍य स्‍तर पर चयनित हुआ प्रोजेक्‍ट

गाजीपुर: कम्‍पोजिट विद्यालय डिलिया सदर के छात्रा कंचन का राज्‍य स्‍तर पर चयनित हुआ प्रोजेक्‍ट

गाजीपुर! विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इंस्पायर मानक एवार्ड 2024-25 की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी तथा प्रोजेक्ट प्रतियोगिता राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, मलदहिया, वाराणसी में दिनांक 26 जुलाई, 2025 में संपन्न हुई थी, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय डिलिया, सदर, गाजीपुर की कक्षा-07 की छात्रा कंचन का प्रोजेक्ट, जो स्वचालित नाली सफाई प्रणाली पर था, वो राज्य स्तर पर चयनित हुआ। इस प्रोजेक्ट को कंचन ने अपनी विज्ञान गाइड, डॉक्टर रितु श्रीवास्तव के मार्ग-दर्शन में बनायी थी। आज दिनांक 20.08.2025 को हेमन्त राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर द्वारा कंचन को प्रशस्ति पत्र व मेडेल देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। साथ ही कंचन को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होने व उज्ज्वल भविष्य के लिये असीम शुभ-कामनाएं भी दी गयीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …