गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियार ग्राम में अपने ही ट्रैक्टर की सर्विसिंग करने के दौरान उसमें गियर लग जाने से ट्रैक्टर की जद में आकर ओमकार कुशवाहा उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सीएचसी सॆदपुर लाया गया। मुड़ियार निवासी ओमकार पुत्र स्व० रामसूरत दोपहर में वो अपने घर मुङियार में ही अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग कर रहा था। सर्विसिंग पूरी होने के बाद वो इग्निशन में चाबी लगाकर स्टार्ट कर रहा था लेकिन तकनीकी गङबङी से अचानक गियर लग जाने से रोटावॆटर लगा ट्रैक्टर आगे बढ़ गया जिससे गिर जाने से टॆक्टर ऊपर चढ गया और रोटावेटर से दब गया। यह संयोग रहा ट्रैक्टर घर के दिवाल से टकराकर बंद हो गया स्थिति देख कर लोग अवाक रह गये। जाको राखॆ साइयां मार सके ना कोय बाल न बाकां कर सके जो जग बॆरी होय कहानी चरितार्थ हुई।रोटावेटर उठाकर नीचॆ से निकाला गया इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत खतरे से बाहर हॆ पॆर व शरीर के अन्य भाग मे चोटे आयी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..