Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कॉलेज गाजीपुर में बीए और बीकॉम के खाली सीटों के लिए सीधे प्रवेश

पीजी कॉलेज गाजीपुर में बीए और बीकॉम के खाली सीटों के लिए सीधे प्रवेश

गाजीपुर। पीजी कॉलेज में बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए।  काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हुए, या काउंसलिंग के बाद फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित नहीं कर पाए। उनके लिए यह एक विशेष अवसर है। इसके अलावा नए सिरे से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश का मौका दिया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाने और कॉलेज में संपर्क करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …