Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर करें अपलोड- डीएम

सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर करें अपलोड- डीएम

गाजीपुर। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद वासियों से अपील किय है कि दिनांक 15 अगस्त, 2025 को हम अपना 79वाँ स्वाधीनता दिवस समारोह मना रहे हैं। यह अत्यन्त महत्वपूर्ण अवसर हमें अनगिनत देशभक्तों तथा अमर बलदानियों के जीवन भर संघर्ष एवं सबकुछ न्यौछावर करने के पश्चात प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को न केवल अक्षुण्ण बनाये रखना जरूरी है, बल्कि सर्वधर्म समभाव व भाई चारे की भावना को भी स्थापित करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। आज का दिन हमारे देश के ज्ञात-अज्ञात अगणित देश भक्तों तथा शहीदों को स्मरण करने का भी दिन है, जिनके अकथनीय संघर्ष/बलिदान के फलस्वरूप हमें आज का यह गरिमामयी दिन मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। इसलिए इस दिवस को गरिमा एवं सम्मान के साथ मनाया जाना देश के प्रत्येक नागरिक का पुनीत कर्तव्य है। जिलाधिकार  ने सभी बन्धुओं से अपील है कि शासन के निर्देश के क्रम मे संचालित कार्यक्रमों मे आप सभी धर्म, रंग, वर्ग, आदि भेदभावों को मिटाकर मिल जुल कर प्रतिभाग करें और भावनात्मक एकता स्थापित करें, जिससे राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो। उन्होने कहा कि अपने अपने घरो में 13 से 15 अगस्त, 2025 तक तिरंगा अवश्य लगाये तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर  तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …