Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ऊर्जा मंत्री के OSD तहसील स्तर के विद्युत उपकेंद्रों पर करेंगे जन सुनवाई

ऊर्जा मंत्री के OSD तहसील स्तर के विद्युत उपकेंद्रों पर करेंगे जन सुनवाई

गाजीपुर। ऊर्जा मंत्री एवं उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार कार्पोरेशन हित में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्रों पर आज दिनांक 13 अप्रैल को सैदपुर तहसील के उपकेंद्र सैदपुर ग्रामीण पर प्रातः की जाएगी सदर के उपकेंद्र प्रकाशनगर पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी जखनिया के उपकेंद्र जखनिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी वही कल यानी 14 अगस्त को कासिमाबाद के उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। मोहम्दाबाद के उपकेंद्र मोहम्दाबाद पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी।जमानिया के उपकेंद्र जमानिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनाई की जाएगी। वही अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि ये जनसुनवाई शासन स्तर एव ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के OSD अभिषेक चौहान सहायक अभियंता सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग लेंगे,जिसमें जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर खराब,विद्युत चोरी में एफआईआर, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं सहित तमाम विद्युत से संबंधित समस्याओं को जनसुनवाई में लेकर पहुंचे जहां पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी सहित विद्युत कर्मचारी मौके पर समस्या का समाधान करेंगे। राष्ट्रीय हित में बिजली बचाए वही विद्युत चोरी से बचे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …