Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शेरपुर कलां में जर्ज़र पुल दे रहा दुर्घटना को दावत, ग्रामीणों ने की विभाग से नये पुल की मांग

शेरपुर कलां में जर्ज़र पुल दे रहा दुर्घटना को दावत, ग्रामीणों ने की विभाग से नये पुल की मांग

गाजीपुर। शेरपुर कलां के वार्ड नंबर ११ के नाई बस्ती के पास ग्रामीणों के लिए मुख्य निकास मार्ग पर बहुत पुरानी एक पुलिया है जो विगत कई वर्षो से मरम्मत के अभाव में पूर्णतया क्षति ग्रस्त हो चुकी थी, और फिलहाल गाँव में आई हुई बाढ़ के पश्चात पुलिया बिल्कुल भी चलने लायक नही रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन इस पुलिया के पास लोग गिरकर चोटिल होते हैं। पुलिया अत्यधिक जर्ज़र हालत में है, और किसी दिन गंभीर हादसे का कारण भी बन सकती है। जिससे ग्रामीणों में हमेशा भय एवं खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों सीताराम उपाध्याय, बबन उपाध्याय,विजय उपाध्याय, उदय नारायण ठाकुर, विनोद उपाध्याय ,केशव ठाकुर दिनेश ठाकुर, मुन्ना बिंद, मुन्ना ठाकुर, टनमन, भरत भर, मुन्ना भर, सुरेंद्र ठाकुर एवं गजाधर ठाकुर इत्यादि ने बताया सामूहिक रूप से ग्रामीणों द्वारा स्वयं मिट्टी एवं गोबर इत्यादि पुलिया के पास डालकर किसी तरह आवागमन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान हेतु निवेदन किया है किन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शासन से आस लगाए हुए ग्रामीणों ने समस्या के समाधान हेतु नये पुलिया के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्दी ही समस्या का समाधान नही हुआ तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। अब देखना ये है कि शासन स्तर पर ग्रामीणों की सुनवाई कब तक हो पाती है? और कब तक ग्रामीणों को राहत मिल पाती है?

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …