गाजीपु। आईडीबीआई बैंक शाखा परिसर में, यूपीबीईयू गाजीपुर इकाई के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैज-पहना कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। सत्येंद्र गुप्ता जिला सचिव, यूपीबीईयू गाजीपुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान, 11 अगस्त को होने वाली आईडीबीआई बैंक की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और संगठन को मज़बूत करने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। संगठन की एकता ही हमारी शक्ति है – साथ चलें, साथ चलें, जीतें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..