Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पॉवर सेक्‍टर छोड़ो कॉरपोरेट घराना, वापस जाओ- निर्भय नारायण सिंह

गाजीपुर: पॉवर सेक्‍टर छोड़ो कॉरपोरेट घराना, वापस जाओ- निर्भय नारायण सिंह

गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आज जनपद गाजीपुर में सर्किल ऑफिस लाल दरवाजा पर सायं 2 से 5:00 बजे तक अगस्त क्रांति 9 अगस्त 1942 की पूर्व संध्या पर” कॉर्पोरेट घरानो पावर सेक्टर छोड़ो”के तहत सभी विद्युत कर्मी जूनियर इंजीनियर और अभियंता इकट्ठा हुए। सभा को संबोधित करते हुए निर्भय नारायण सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष विद्युत मजदूर पंचायत ने बताया कि बड़ी मुश्किल से हम सभी को आजादी मिली है। 9 अगस्त 1942 क्रांति दिवस को महात्मा गांधी ने नारा दिया था अंग्रेजों भारत छोड़ो। और आज पावर सेक्टर के कर्मचारी बिजली जैसे महत्वपूर्ण महकमे को निजीकरण किया जा रहा है, इसके विरोध में आज जनहित किसान हित जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कॉर्पोरेट घरानों वापस जाओ एवं कॉर्पोरेट घरानों पावर सेक्टर छोड़ो दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार से निजीकरण वापस हेतु पुनर्विचार की मांग करते हुए निजीकरण वापस लेने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि विद्युत कर्मी आखरी दम तक निजीकरण का विरोध करेंगे और निजीकरण नहीं होने देंगे। सभा में मुख्य रूप से इंद्रजीत पटेल, अमित शेखर सिंह, दीपक कुमार, मनोज पटेल, गजानंद चौधरी, तपस प्रसाद, रविंद्र सिंह, शशिकांत कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, नरेंद्र यादव, प्रदीप राय, महेंद्र कुमार, सिकंदर रजा,जितेंद्र सिंह ,प्रवीण सिंह, अनुराग सिंह, भानु कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, पंकज वर्मा, राकेश प्रभाकर, रविंद्र यादव, अरविंद यादव, नीलमणि यादव, कैलाश यादव, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, नौशाद खान, अश्वनी सिंह, चंद्रहास कुशवाहा, मनोज मौर्य, अशोक यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुशवाहा ने किया एवं अध्यक्षता अरविंद श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …