Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पूर्व एमएलसी बच्‍चा यादव घायल, मेडिकल कालेज गाजीपुर में भर्ती

समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पूर्व एमएलसी बच्‍चा यादव घायल, मेडिकल कालेज गाजीपुर में भर्ती

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता, पूर्व एमएलसी, पूर्व कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन बच्‍चा यादव अपने आवास में गिर गये जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। उनको इलाज के लिए तत्‍काल गाजीपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी सपा नेता मुन्‍नन यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को दी है। मुन्‍नन यादव ने बताया कि पूर्व एमएलसी बच्‍चा यादव अपने आवास में गिर गये जिससे उनके कुल्‍हे में चोट आ गयी है। संभवत: कुल्‍हा क्रेक हो गया है। जिन्‍हे तत्‍काल गाजीपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बच्‍चा यादव के बेहतर इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ ले जाना अति आवश्‍यक है। इस संदर्भ में प्रयास किये जा रहे हैं। सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि अपने वरिष्‍ठ नेता बच्‍चा यादव के इलाज के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। हर संभव मदद होगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …