गाजीपुर भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन, के.एल. इंटरनेशनल स्कूल सकरा जैतपुरा में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त अध्यापक गणों द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियाँ बनाईं। इन राखियों में पारंपरिक कला से लेकर आधुनिक डिजाइन तक की झलक देखने को मिली। स्कूल के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव जी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और उन्हें रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिर्फ एक धागा बांधने का नहीं, बल्कि भाई और बहन के बीच विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की रक्षा के वादे का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के अंत में, सबसे अच्छी राखियाँ बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सफल प्रयास था। स्कूल परिवार ने इस खूबसूरत पहल के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..