Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि विज्ञान केंद्र आँकुशपुर, गाजीपुर में पी.एम. सम्मान निधि का प्रसारण किसानों ने देखा

कृषि विज्ञान केंद्र आँकुशपुर, गाजीपुर में पी.एम. सम्मान निधि का प्रसारण किसानों ने देखा

गाजीपुर। कृषि एवं किसान मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त को आज प्रधानमंत्री जी ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से जारी किया । रक्षा बंधन के त्योहार से पूर्व लगभग 9.7 करोड़ किसानों के खाते में सीधी धनराशि पहुंच जाएगी इस धनराशि से लघु सीमांत कृषकों को त्योहार के अवसर पर काफी राहत मिलेगी । खरीफ सीजन में धान की रोपाई चल रही है ऐसे में खाद की खरीद एवं धान रोपाई  पर होने वाले खर्च के लिए भी इस धनराशि का उपयोग कृषक भाई कर सकेंगे इस कार्यक्रम को कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर गाजीपुर के द्वारा जनपद के 50 प्रगतिशील किसानों को केन्द्र पर सजीव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम को दिखाया गया कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. जे. पी. सिंह , वैज्ञानिक डॉ. ए के सिंह, डॉ. नरेंद्र प्रताप, डॉ . शशांक सिंह एवं डॉ पंकज कुमार डा. दीपक पाल तथा केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित रहे प्रगतिशील कृषकों में  पिटु सिंह टनमन सिंह करण्डा से तेज बहादुर सिंह आँकशपुर , ललन शर्मा सहेड़ी , दूधनाथ , केदार यादव भीतुआ आदि उपस्थित रहे ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …