Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत ददरी घाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर: पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत ददरी घाट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। गंगा जलस्तर बढ़ते होने के कारण जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की संयुक्त रूप से ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर और पवित्र माह सावन का अंतिम सोमवार में उमड़ने वाली कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के आवागमन के रास्तों व स्नान घाटों पर बैरिकेटिंग व सुविधा/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने का संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्हें नहाने की व्यवस्था हेतु फव्वारे के द्वारा सीडी से ऊपर ही किया जाए साथ ही जिलाधिकारी में जनपद वासियों से अपील किया कि वह अपने छोटे बच्चों के साथ घाट पर स्नान करने के लिए न आए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …