गाजीपुर। नानक पब्लिक स्कूल, जौनपुर में आयोजित CBSE पूर्वी जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025–26 में बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में MJRP पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम्, रौज़ा, गाज़ीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
एतशान कमाल (कक्षा 11) – स्वर्ण पदक
मयूर शर्मा (कक्षा 9) – रजत पदक
अमन चौरसिया (कक्षा 10), सुशील कुमार (कक्षा 11), दिव्यांशु यादव (कक्षा 8) एवं अनूप यादव (कक्षा 6) – कांस्य पदक
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ एतशान कमाल एवं मयूर शर्मा का चयन आगामी CBSE राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो सितंबर माह में इटावा में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर दिनांक 26जुलाई 2025 को विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा विजयी खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मुख मीठा कराकर उनकी सफलता का हर्षोल्लासपूर्वक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कोच अब्दुल मलिक खान, शिक्षक अशुतोष मिश्रा तथा वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह का भी माला पहनाकर सौजन्य स्वागत किया गया। मंच संचालन का दायित्व उप-प्रधानाचार्य श्री राकेश पांडेय ने प्रभावशाली ढंग से निभाया। प्रधानाचार्य महोदय ने कोच, खिलाड़ियों एवं शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं। विद्यालय परिसर में छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा इस उपलब्धि को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चौरसिया संजीव अग्रहरी हरि कुशवाहा अर्जुन कुशवाहा कृष्णानंद तिवारी बसंत शर्मा सरस्वती सिंह राजनरायण कुशवाहा अनुपमा वर्मा एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..