Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सेवा भारती ने शिविर लगाकर कांवरियो की हुई रात्रि सेवा

सेवा भारती ने शिविर लगाकर कांवरियो की हुई रात्रि सेवा

गाजीपुर। सावन मास के तीसरे सोमवार के पूर्व संध्या पर महाहर धाम को जाने वाले कांवरिया को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती प्रकल्प के माध्यम से कांवरियों का सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण स्वास्थ्य शिविर का रविवार को आयोजन कर हजारों कांवरियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण व जल वितरण करें किया गया इस अवसर पर सेवा भारती के तरफ से व्यवस्था प्रमुख देवसरन, दीपक, अधिवक्ता  नरेंद्र, कृपा शंकर, राजेश, दीपक तिवारी,  नितिन अग्रहरि, विशाल चौरसिया, नगर कार्यवाह अंजनी ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक विक्रम ने बताया कि नगर के स्वयं सेवकों के सहयोग से सेवा भारती प्रकल्प की ओर से इस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से बोल बम जाने वाले या महाहर धाम जाने वाले कांवरियों को आदर पूर्वक स्वागत कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है । डॉक्टरों के शिविर मे  दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। यह शिविर देर रात तक अनवरत चलता रहेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …