गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में चयनित को-लोकेटेड आंगनवाडी केन्द्रों पर ई०सी०सी०ई० एडूकेटर के 248 पद का चयन शासनादेश में निहित प्रविधानुसार मेरिट के आधार पर किया जाना है। इस हेतु दिनांक 26.07.2025 से 01.08.2025 के मध्य अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेख/प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु काउंसिलिंग मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन साभागार में प्रत्येक दिन प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक आयोजित है। इसी क्रम में काउंसिलिंग के द्वितीय दिवस क्रम स० 151 से 300 तक कुल आमंत्रित 150 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 108 की उपस्थिति रही। सत्यापन प्रक्रिया में चयन में न्यूनतम अहर्ता से सम्बंधित समस्त मूल अभिलेख एवं दो-दो सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति, फोटो पहचान-पत्र के साथ अभ्यर्थी समिति के समक्ष उपस्थित हुए। इस कार्य को पूर्ण करने हेतु टेबलवार खण्ड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। उक्त समस्त प्रक्रिया मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी के निर्देशन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव की देख-रेख तथा उपजिलाधिकारी पुष्पेन्द्र पटेल, सालिक राम एवं विनोद जोशी की उपस्थिति में सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुई। दिनांक 28.07.2025 को क्रम स० 301 से 450 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग /अभिलेख सत्यापन का कार्य प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक विकास भवन सभागार में होगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..