Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय खो-खो एवं टीटी खेल प्रतियोगिता के ट्रायल्‍स के लिए टाइमटेबल जारी

गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय खो-खो एवं टीटी खेल प्रतियोगिता के ट्रायल्‍स के लिए टाइमटेबल जारी

गाजीपुर । खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार महिला खेल समारोह के अन्तर्गत प्रदेश स्तरीय महिला   खो-खो एवं टी0टी0 खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन निम्न तिथियो में जिला खेल कार्यालय नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा, इच्छुक महिला खिलाड़ी जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है वह उक्त तिथि के चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकती है, प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, (प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड एवं हाईस्कूल प्रमाण पत्र) के साथ में लाना अनिवार्य होगा ।  खेल का नाम खो-खो (महिला वर्ग) जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स तिथि 28-07-2025, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स तिथि 29-07-2025 तथा टी0टी0  (महिला वर्ग) जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स तिथि 04-08-2025, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स तिथि 05-08-2025 को होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …