गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.06.2025 को वादिनी दीक्षा कुमारी पुत्री अमेरिका बिन्द निवासी महाराजगंज बिन्दपुरवा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर की तहरीर कि अभियुक्त द्वारा वादिनी मुकदमा को शादी का झांसा देकर वादिनी के घर आकर वादिनी/ पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा वादिनी द्वारा शादी हेतु कहने पर शादी करने से इन्कार करना तथा वादिनी के परिवार वालों द्वारा उसके घर सम्पर्क करने पर विपक्षी के घर वालों द्वारा गाली गलौज देना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 413/2025 धारा 69,352 बीएनएस बनाम मनीष कुमार बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द निवासी बिन्दपुरवा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर आदि के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । दौरान विवेचना बयान वादिनी व धारा 161 व 164 सीआरपीसी के अवलोकन से उक्त मुकदमे मे धारा ¾ डीपी एक्ट की बढोत्तरी कर अभियुक्त मनीष कुमार बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द निवासी बिन्दपुरवा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को दिनांक 25.07.2025 को एसवीपी एअर डक्ट इन्डस्ट्रीयल इस्टेट रोड जिगनी बैंगलौर कर्नाटक से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..